तहसील दिवस में आईं 37 शिकायत
नगीना (बिजनौर)। नगीना तहसील परिसर में आयोजित तहसील समाधान दिवस में 37 शिकायत पंजीकृत की गई। मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में धोखाधड़ी करने के मामले में आई शिकायत के मामले में सीओ महेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुहल्ला कलालान निवासी फराज अहमद ने शिकायती पत्र में कहा है कि उसने ऑनलाईन वैब साइट के द्वारा गाजियाबाद निवासी सतीश कुमार ने कार की खरीदी थी, तीन किस्तों में एक लाख 20 हजार रूपए का भुगतान भी कर दिया था लेकिन सतीश कुमार ने गाड़ी देने से इंकार कर दिया। बार-बार प्रयास करने के बावजूद न तो पैसे वापस किए और न गाड़ी ही दी। फराज ने सतीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कर्रवाई किए जाने की मांग की है।
इस अवसर पर एसडीएम गजेन्द्र सिंह, सीओ महेश कुमार, तहसीलदार देवेंद्र पांडेय, थाना प्रभारी सतेन्द्र कुमार सिंह, खण्ड शिक्षाधिकारी देशराज वत्स, एसडीओ विद्युत अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।