फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी गेंहू खरीद केंद्रों को किया गया फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले मेें 84 सरकारी गेहूं खरीद केंद्र को फाइनल कर दिया गया है। किसानों ने सूची पर आपत्ति जताते हुए अधिकारियों पर केंद्र निर्धारण में मनमानी करने का आरोप लगाया है। किसानों ने गेहूं की रकबाई पैदावार को देखते हुए खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। नजीबाबाद ब्लाक में सहकारिता विभाग का मात्र एक खरीद केंद्र बनाने से किसान नाराज हैं।
विज्ञापन

जिले में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होगी। शासन ने गेहूं का खरीद मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। मार्केटिंग, एग्रो, पीसीएफ तथा सहकारिता विभाग की ओर से सरकारी खरीद केंद्र खोले जाते हैं। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार सहकारिता विभाग ने जिले में 35 सरकारी गेहूं खरीद केंद्र की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में धर्मनगरी, फतहपुर असल, मंडावर, हल्दौर ब्लॉक में अल्हैदादपुर, गंज जलीलपुर ब्लॉक में बास्टा, बागड़पुर, जलीलपुर, नूरपुर ब्लॉक में फीना, गौहावर, अफजलगढ़ ब्लॉक में कादराबाद, कल्लूवाला, कासमपुर गढ़ी, सुआवाला, शरगढ, मोइनउद्दीनपुर, अफजलगढ़, धामपुर ब्लाक में शेरकोट, खंडसाल, महमूदपुर, कोतवाली ब्लाक में नगीना, मुर्तजापुर, नजीबाबाद ब्लाक में नांगल सोती तथा किरतपुर ब्लाक में किरतपुर को खरीद केंद्र बनाया है। बीरूवाला के किसान इकबाल सिंह ने कहा कि उनका गांव जिले के आखिरी छोर पर है। इलाके में गेहूं की बंपर फसल है। खरीद केंद्र की संख्या बढ़ाई जाए। बड़िया में केंद्र खोलने की मांग की है। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र को कहा कि वह एआर सहकारिता से मिलकर नजीबाबाद क्षेत्र केंद्र निर्धारण के लिए दोबारा सर्वे कराएं। एग्रो के जिला प्रबंधक राजवीर सिंह के अनुसार एग्रो ने जिले में 49 गेहूं खरीद केंद्र खोले हैं।

ये हैं गेहूं खरीद के मानक
बिजनौर। एग्रो के जिला प्रबंधक राजवीर सिंह के मुताबिक शासन ने गेहूं खरीदने के मानक तय किए हैं। बिक्री के लिए आने वाला गेहूं सूखा हो। गेहूं में काला दाना नहीं हो। गेहूं केंद्र पर छन्ना लगाकर लिया जाएगा। लेबर को 10 रुपये प्रति क्विंटल उतारने का दिया जाएगा। पैसा आरटीजीएस से किसान के खातों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें