रोजगार के साधनों की जानकारी दी
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन बचत योजनाओं, रोजगार के साधनों के बारे में बताया गया।
छात्र इकाई के गांव कादरपुर जसवंत में आयोजित शिविर में डाक विभाग के जनसंपर्क अधिकारी नरदेव सिंह दिनकर ने गांव वालों को सुकन्या समृद्धि योजना, राष्ट्रीय बचत पत्र, सावधि जमा खाता, मासिक आय योजना आदि के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शोभित रस्तोगी ने बचत को जरूरी बताया। दुष्यंत जैन ने कहा कि बचत व निवेश जरूरत पड़ने पर ही नहीं बल्कि उससे पहले ही करनी चाहिए। छात्रा इकाई के गांव बख्शीवाला में आयोजित शिविर में प्रवक्ता रुचि सिंह ने गांव की बालिकाओं को बेकार वस्तुओं से वॉल हैंगिंग, टेबिल लैंप, फ्लॉवर पॉट बनाना, पेंटिंग, सिलाई कढ़ाई आदि सिखाई। इस दौरान कॉलेज संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार, कॉलेज प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा, अंजलि चौधरी आदि मौजूद रहे।
मौखिक परीक्षा 18 को
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में पंजीकृत एमकॉम फाइनल के संस्थागत विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा 18 फरवरी को सुबह नौ बजे और व्यक्तिगत विद्यार्थियों का सुबह आठ बजे होगी। प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा के अनुसार सभी विद्यार्थी इस संबंध में 15 फरवरी को सुबह दस बजे डॉ. एससी जैन से संपर्क करें।