फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रग्रहण के समय ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रग्रहण के समय गोद में नारियल लेकर बैठें गर्भवती महिलाएं
विज्ञापन

बिजनौर। प्रसिद्ध ज्योतिषविद पंडित ललित शर्मा ने कहा कि बुधवार को पड़ने वाले चंद्रग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को सावधान रहना चाहिए। ऐसी महिलाएं एक नारियल अपनी गोद में लेकर बैठें, ताकि नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव न हो। चाकू, कैंची और सुईं का बिल्कुल प्रयोग न करें।
सिविल लाइन स्थित धार्मिक संस्थान विष्णुलोक में आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि बुधवार को इस वर्ष का पहला चंद्रग्रहण होगा। ग्रहण काल में जप, ध्यान और प्रभु का स्मरण करना चाहिए। ग्रहणकाल में भोजन करने वाला जितने अन्न के दाने ग्रहण करता है उतने वर्षों तक वह नर्क में वास करता है। ग्रहणकाल से पहले खाद्य पदार्थों में कुश या तुलसी की पत्तियां डाल देनी चाहिए। ग्रहण के समय ताला खोलना, सोना, मल-मूत्र त्याग करना और भोजन ये सब कार्य वर्जित हैं। ग्रहण के समय सोने से रोगी, लघुशंका करने से दरिद्र, मल त्यागने से कीड़ा और उबटन लगाने से व्यक्ति कोढ़ी होता है। ग्रहण के दौरान हरिवंश पुराण का पाठ करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालयों में आज अवकाश
बिजनौर। जिला जज सुभाषचंद ने जिला बार एसोसिएशन के अनुरोध पर बुधवार 31 जनवरी को संत रविदास जयंती पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिले के सभी न्यायालय बुधवार को बंद रहेंगे। वहीं, जिला बार एसोसिएशन की शोक सभा में युवा अधिवक्ता मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी जगदीश सैनी की पत्नी पूनम के निधन पर शोक जताया गया। शोकाकुल वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें