फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहू जैन कॉलेज में रसायन विज्ञान सेमिनार आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमिनार में विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच
विज्ञापन

नजीबाबाद। शैक्षिक सेमिनार में विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान के पावरपाइंट प्रस्तुतिकरण के साथ विभिन्न विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। प्रश्नोत्तरकाल में विद्यार्थियों की रसायन विज्ञान से जुड़ी शंकाओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन

साहू जैन कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. सीपी सिंह के निर्देशन में आयोजित रसायन विज्ञान सेमिनार का उद्घाटन प्राचार्या डॉ. विधु द्विवेदी ने सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान सेमिनार से विद्यार्थियों में विषय के प्रति वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उनके ज्ञान को बढ़ाने के लिए उपयोगी होती हैं। डॉ. सीपी सिंह, डॉ. पीपी विश्वकर्मा, डॉ. नीलम बालियान, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. वरुण शर्मा, डॉ. नीरज शर्मा के निर्देशन में एमएससी प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने पावरपाइंट प्रस्तुतिकरण, सेमिनार और प्रश्नकाल में भाग लेकर वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान अर्पित गुप्ता, एश्वर्य त्यागी, ऋतु, आफरीन, शाहमीन, शोभना, दीक्षित, ऊषा, स्वीटी, मुनीर, सहदेव, निक्की, प्राची, निकहत आदि मौजूद रहे। सेमिनार में डॉ. एके मित्तल, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. ओमवीर, शुभा माहेश्वरी, डॉ. कुसुम कुशवाहा, डॉ. जैगम हुसैन, डॉ. बलराम सिंह, डॉ. दीपक त्रिपाठी, नितिन कुमार, उमेश कुमार, संजू कुमार आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें