धामपुर(बिजनौर)। सुभाष चंद बोस की 121वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर स्कूल, कालेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
रामगोपाल रामचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर छात्रों ने उनके जीवन के प्रेरक प्रसंग, गीत आदि प्रस्तुत किए। इस मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में आचार्य नारायण हरि, रामजी पांडेय, पुष्पराज ,कावेद्र सिंह, चंद्र किशोर रहे।
नगर पालिका की ओर से नेताजी की स्थापित प्रतिमा का सौंदर्यकरण किया गया। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने नेताजी का माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प ग्रहण किया और नागरिकों को ग्रहण कराया। इस मौके पर जावेद रहमान शम्सी, जयगोपाल सक्सेना, डीएस चौहान, पुरुषोत्तम अग्रवाल, पुष्पेंद्र सक्सेना, संतोष राजपूज, मेजर त्रियेंद्र सिंह, सफाई निरीक्षक राजीव मलिक, चेतन सिंह, अमित कुुमार , विशाल सिंह, नितिन कुमार, विकास कुमार रहे। मां शांति बाई सरस्वती विद्या व शिशु मंदिर जैतरा के छात्रों की ओर से संपन्न कार्यक्रम में नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम मेें छात्र मयंक कुमार, यश सिसौदिया, प्रकाश सिंह, सुशील कुमार शर्मा, कुवरपाल सिंह, कृष्णपाल सिहं रहे। नहटौर ब्लाक के गांव भवानीपुर तरकौला स्थित प्राइमरी स्कूल में गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कमला देवी, शिक्षिका बबीता, राजकुमार रहे। गावं उमरी के प्राइमरी स्कूल में भी कार्यक्रम हुआ। जिसमें विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।