फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासेयो शिविर को साक्षरता दिवस के रूप में मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर (बिजनौर)। विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा की एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के तीसरे को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और साक्षरता दिवस के रूप में मनाया गया। स्वयंसेवकों को गांव में साक्षरता जागरूकता रैली निकालकर गांववासियों को पढ़ाई के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

मंगलवार को रासेयो की प्रथम इकाई का गांव तकनपुरी में और द्वितीय इकाई का गांव ककराला में आयोजित शिविर के तीसरे दिन मुख्य अतिथि डॉ. संध्या रानी प्रवक्ता विवेकानंद महाविद्यालय और प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने सभी शिविरार्थियों को साक्षरता का महत्व बताते हुए कहा कि प्रति व्यक्ति का आय बढ़ाने और राष्ट्र को समृद्धा बनाने के लिए साक्षर होना बहुत जरूरी है। दोनों इकाईयों के शिविरार्थियों ने गांव जन जागरूकता रैली निकाली। रैली में स्वयंसेवक अपने हाथों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधित बेटी नहीं बचाओगे तो दुल्हन कहां से लाओेगे, बेटा बेटी एक समान यही है देश की शान, हर घर से आवाज उठेगी बेटी अब आगे बढ़ेगी, विकसित राष्ट्र की हो कल्पना बेटियों को हो पढ़ना आदि नारे लिखी तख्तियां व बैनर लिए हुए थे। कार्यक्रम अधिकारी विकास चौधरी व शालू चौहान के मार्ग दर्शन में शिविर के तीसरे दिन सुमित, तन्मय, सचिन प्रजापति, मानवी, हिमानी, दिव्या, प्रतिष्ठा, रितिका आदि शिविरार्थियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें