इस्लाम का आतंक से रिश्ता नही : हामिद हसन
कोतवाली देहात (बिजनौर)। कस्बे में जुमा अलविदा की नमाज के बाद सैकड़ों मुस्लिमों ने मुख्य तिराहे पर प्रदर्शन किया और कहा कि इस्लाम का आतंक से कोई रिश्ता नहीं है। मुस्लिमों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा।
इमामिया वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले मोहल्ला इमामबाडा से जुलूस निकला और मुख्य तिराहे पर आकर सभा में तब्दील हो गया। यहां शिया मौलाना हामिद हसन और सुन्नी मौलाना फईम अहमद ने कहा कि इस्लाम का आतंकवाद से कोई रिश्ता नहीं है। आतंकियों का इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है। उलमा ने अमेरिका और इजराइल के फलस्तीन पर जुल्म को बर्दाश्त न करने की भी चेतावनी दी। इस दौरान असलम कुरैशी, असलम जैदी, हनीफ कुरैशी, सुहेल बाकर, अली सगीर, मौलाना गाजी, मौलाना अतीकुर्रहमान, शोजब जै़दी, शमीम अख्तर, आजम जैदी आदि मौजूद रहे।