खेत में आग लगने से दो बीघा गेहूं जला
नगीना। गेहूं के खेत में अचानक लगी आग से किसान का दो बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। खेतों में काम कर रहे लोगों का कहना है पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी सड़क पर पड़े सूखे पत्तों में आग लगा रहे थे, हो सकता है हवा चलने के कारण चिंगारी आने से खेत में आग लग गई हो।
मोहल्ला कलालाल निवासी नईम अहमद का नगीना रायपुर रोड स्थित मौजा नूरसराय निजाम सराय मैं खेती की जमीन है। इसमें करीब पांच बीघा खेत में गेहूं खड़ा हुआ है। रविवार की दोपहरी में खेतों में काम कर रहे लोगों ने खेत में अचानक आग लगी देख कर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े तथा फायर ब्रिगेड के साथ-साथ खेत मालिक को भी सूचना दी। जब तक किसानों ने आग पर काबू पाया तब तक दो बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। खेत स्वामी ने बताया उसका लगभग बीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं नगीना फायर स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना पर उनकी टीम पहुंची थी लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। बाद में धामपुर से फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर पहुंची और सुलग रही आग पर काबू पाया। आग लगने की सही कारणों का पता नहीं चल सका।