फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्लूचवाला में तीन बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्लूचवाला में तीन बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन

रेहड़। कल्लूवाला गांव में एक किसान के खेत में बिजली के टूटे तार से निकली चिंगारी से गेहूं की पकी फसल में आग लग गई। आग लगने से किसान का करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आरोप है कि ग्रामीणों की ओर से फायर ब्रिगेड, विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई, पर शाम तक कोई भी गांव में नहीं पहुंचा। गांव के लोगों ने प्रभावित किसान को क्षतिपूर्ति के लिए विद्युत निगम से मुआवजा दिलाने के लिए गांव में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रानी फार्म कल्लूवाला निवासी अमरीक पुत्र केहर सिंह ने बताया कि कल्लूवाला लालबाग मार्ग पर उनका खेत है। शनिवार दोपहर खेतों से गुजर रही जर्जर एलटी लाइन के तार टूट कर खेतों में गिर गए, जिससे निकली चिंगारी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई। आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे किसानों ने बिजली निगम को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराकर किसी तरह आग पर काबू पाया। किसान किरण शर्मा, प्रभजोत, सुखविंदर, जगतार, सतवंत का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी निगम ने जर्जर तारों को बदला। पीड़ित के समर्थन में किसानों ने नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे दिलाने की मांग की। वहीं, जेई चेतराम सिंह का कहना है कि टीम जर्जर तारों को बदलवाने का काम शुरू कर दिया गया है। एक्सईएन अरुण कुमार का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं लाया गया है। वे जांच कराने के बाद किसानों की समस्या का स्थायी निदान कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें