फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुम्हारों को दिए जाएगें विद्युत चालित चाक, गोपाल अंजान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुम्हारों को दिए जाएंगे विद्युत चालित चाक : गोपाल
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन गोपाल अंजान ने कहा कि मिट्टी के बर्तनों को बढ़ावा देने एवं कुम्हारों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें विद्युत चालित चाकों का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा बर्तन बनाने के लिए मिट्टी की उपलब्धता को देखते हुए पट्टों का आवंटन भी होगा।
बुधवार को भाजपा नेता धर्मेंद्र जोशी के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा भाजपा सरकार गांधी जी के सपनों का भारत बनाने के लिए कटिबद्ध है। प्रदेश और देश की सरकार गरीब, शोषित लोगों के जीवन का स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जल्दी ही सौर ऊर्जा से चलने वाले उपकरण वितरित किए जाएंगे। कुल्हड़, मिट्टी के बर्तनों को बढ़ावा देने के लिए कुम्हारों को पट्टों का आवंटन होगा और विद्युत चालित चाकों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खादी एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए बिजनौर के प्रशिक्षण केंद्र पर हस्तशिल्प से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लोन दिलाया जाएगा। जिसमें महिलाओं को 35 प्रतिशत एवं सामान्य वर्ग के लिए 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पुन: भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अशोक राजपूत, प्रेमपाल रवि, धर्मेंद्र जोशी, राजीव जोशी, प्रणय मनु गुप्ता, अंकित जोशी, हरभजन सिंह अमन, नफीस गुलरेज, हरनाम सिंह, दीपक जोशी, जाहिद हुसैन, वसीम अहमद, आदिल मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें