शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए किया यज्ञ
धामपुर/अफजलगढ़/रेहड़/कादराबाद। भाजपा महिला मोर्चा ने भगत सिंह चौक पर कैंडल मार्च निकालकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश महामंत्री डा. रश्मि शर्मा रावल, अनिता चौहान, योजना गुप्ता, रेनू गोयल, सोनिया, कमलेश, प्रीति, डॉ. रीना प्रताप, सुमन त्यागी, गीता आदि रहीं। हिंदू रक्षा सेना ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। सचिन सहरावत, नीरज चौधरी, आरके आर्य, सत्यप्रकाश, चमन, राजीव, नवीन कुमार, अरूण कुमार रहे। उप्र वरिष्ठ नागरिक महासमिति ने आर्य समाज मंदिर में श्रद्धांजलि दी। मछली बाजार में मुस्लिमों ने आतंकवाद का पुतला फूंका। डॉ. आरिफ सैनी, रफीक अहमद, आशिक हुसैन, जावेद अख्तर, जाहिद, सद्दाम हुसैन आदि रहे।
भाजपा बढ़ापुर विधानसभा सह प्रभारी रंजीत पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। होली चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। रंजीत पंवार, कमलेश, बबीता रूहेला, मनोज विश्नोई, सचिन, अनूप, शिवम आदि रहे। सभासद खलील अहमद के आवास पर सभासदों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पप्पू पठान, शेख अब्दुल्ला, शानू कुरैशी, इमरोज आदि रहे। गांव त्रिलोकपुर, गढ़वावाला में कैंडल मार्च निकाला गया। अभिलाष, अर्जुन, आनंद आदि रहे। बादीगढ़ में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। रिंकू, अमित, राजीव, कुलदीप आदि रहे। गांव हिदायतपुर में कैंडल मार्च निकाला गया। महेश चौहान, नफीस अहमद, आनंद सिंह, खेल सिंह, नवाब अली, संदीप, इसरार अहमद आदि रहे।
गांव मुरलीवाला में यज्ञ किया गया। महेंद्र प्रसाद बुढ़ाकोटि ने पूजन कराया। मदन सिंह राणा, अनिल राठी, सुकांत, सोहनवीर सिंह, चौधरी चरण सिंह, ओमप्रकाश सिंह, यतेंद्र सिंह, सोहित धनगर, संजय राठी, नितिन, गुरजीत आदि रहे। शेरकोट में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। राहत पठान, सुहेल खान, अयमान खान, डॉ. जावेद, शहवाज, साकिब, अमिष रस्तोगी, मान राजपूत, विजय वर्मा, अबरार अहमद आदि रहे। समना सराय में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। पद्म चौहान, विपिन, सुभाष सैनी, मेघराज सिंह, सर्वेश शर्मा आदि रहे। गांव मानियावाला में आतंकवाद का पुतला फूंका गया, कैंडल मार्च निकाला गया। ऋषभ चौहान, जयपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, विशाल, राजवीर सिंह, शशांक, विपिन, सुनील कुमार, विपुल कुमार, अमित, सुधीर कुमार, केशव आदि मौजूद रहे।