बोर्ड बैठक में विकास से जुड़े कई प्रस्ताव पारित
किरतपुर। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में पिछले वर्ष की तुलना में प्रस्तुत चार करोड़ 45 लाख 44 हजार 608 लाभ के बजट के साथ 23 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए।
पालिका कार्यालय में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई। प्रधान लिपिक हसन मुस्तफा ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 25 करोड़ 49 लाख 85 हजार 501 का बजट पेश किया। जल मूल्य बढ़ाने का प्रस्ताव अगली बैठक के लिए टाल दिया गया। लाभ पर छूटे ठेकों की नीलामी में बोर्ड ने स्वीकृति की मुहर लगा दी। कान्हा पशु आश्रय स्थल पर निराश्रित गोवंश की सुरक्षा एक सेवा हेतु तीन कर्मियों की नियुक्ति को सूचित कर दिया गया। बैठक में सफाई उपकरणों की खरीद, नालों की तलछट सफाई तथा सफाई कर्मचारियों को ठंड गरम वर्दियां देने, गर्मियों के मौसम में नागरिकों को शीतल पानी उपलब्ध कराने हेतु 60 नए वाटर कूलर खरीदने तथा पुराने वाटर कूलर की मरम्मत हाई मार्क्स लाइटों की मरम्मत, 500 एलईडी बल्ब खरीदने, 100 सोलर लाइट खरीदने, मोतीचूर चौराहे पर स्थित पालिका स्वागत द्वार के पास 50 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने, स्वागत द्वार की रंगाई पुताई कराने, ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा हेतु सॉफ्टवेयर की व्यवस्था, बंदरों को शीघ्र पकड़ने सहित सभी प्रस्ताव सम्मति से पारित हो गए। चेयरमैन अब्दुल मन्नान की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी हरी लाल पटेल के संचालन में हुई बैठक में रईस, रेखा देवी, घसीटा तोमर, अरशद चौधरी आदि रहे।