15 की मध्य रात से चक्का जाम करेंगे रोडवेजकर्मी
बिजनौर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रदेशव्यापी आह्वान पर 15 जनवरी की मध्य रात्रि से चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया।
सोमवार को कर्मचारी डिपो अध्यक्ष सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में परिसर में एकत्रित हुए। वक्ताओं ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी काफी समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन करते चले आ रहे हैं, लेकिन निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे रोडवेज कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि बार बार धरने, प्रदर्शन और चक्का जाम करने के बाद भी समस्याओं का निस्तारण न कराना निगम की हठधर्मिता का परिचय है। चेतावनी दी गई कि निगम की हठधर्मिता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके चाहे कर्मचारियों को कुछ भी क्यों न करना पड़े। सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर अपने हकों के लिए लड़ने की अपील की गई। इस अवसर पर जयवीर सिंह, विकास मलिक, राजेंद्रपाल सिंह, अमित कुमार, के.के. यादव, घनश्याम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, शमशुल इस्लाम, प्रदीप चौधरी, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।