फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचार के दौरान महिला बंदी ने दिल्ली में दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचार के दौरान महिला बंदी ने दिल्ली में दम तोड़ा
विज्ञापन

बिजनौर। एक महिला बंदी की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला कई दिन से बीमार थी। हीमपुर थाने के गांव रतनपुर खुर्द निवासी राजे की पत्नी शीला को जीआरपी नजीबाबाद ने डेढ़ साल पहले दबोचा था। पुलिस के मुताबिक शीला जहर खुरानी गिरोह की सदस्य है। ट्रेन में यात्रियों को नशा सुंघाकर लूटती है। महिला तभी से जेल में बंद है। एक सप्ताह पूर्व शरीर में फोड़ा निकलने पर महिला को सेप्टिक हो गया। इसके अलावा उसे ब्लड प्रेशर की भी दिक्कत थी। शीला को जिला अस्पताल व उसके बाद मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर तीन दिन पहले शीला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी वहां मौत हो गई। महिला के पति राजे ने शीला को झूठे मामले में जेल भेजने व उसके उपचार में लापरवाही बरतने को आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें