ढबारसी। आदमपुर थानाक्षेत्र के साथलपुर ग्राम के चक की मढ़ैय्या निवासी राजेंद्र (18) रात अपने कमरे में सोया था। परिजनों के मुताबिक रात बारह बजे जब राजेंद्र के कमरे में देखा गया तो वह चारपाई से गायब था।
उसके चप्पल चारपाई के नीचे और कपडे़ बिस्तर पर पड़े थे। परिजनों ने पूरी रात राजेंद्र को बागों में, तालाब, नदी और गन्ने के खेत में तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
राजेंद्र के पिता भीमसेन ने आदमपुर थाने में अनहोनी की आशंका जताते हुए उसके गायब होने की तहरीर दी है। आदमपुर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।