फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने सड़क खुदवाकर जांची गुणवता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य का एसडीएम ने गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने अब तक की गई सभी सड़कों का निरीक्षण कर सड़क निर्माण में इस्तेमाल किए गए मटेरियल को चेक किया। एसडीएम ने सड़क निर्माण में मटेरियल की गुणवत्ता से समझौता न करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से शहर में सड़क निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में साड़े तीन करोड़ रुपये की लागत से शहर में 38 सीसी सड़कों का निर्माण कराया जाना है। इनमें से अब तक आठ सड़कें बनकर भी तैयार हो गई हैैं।
सड़क निर्माण के बाद सबसे ज्यादा राहत माधो गली के लोगों ने महसूस की है। जबकि पिछले आठ साल से माधो गली के लोग सड़क निर्माण न होने से बिना बरसात के भी जलभराव की समस्या से जूझ रहे थे। गुरुवार को एसडीएम व प्रभारी ईओ सुखवीर सिंह ने कराए गए सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शहर की सबसे ज्यादा खस्ताहाल पड़ी मोहल्ला छेबड़ा की 200 मीटर लंबी सड़क का करीब 35 लाख रुपये की लागत से निर्माण किया जा रहा है। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे मैटेरियल को चेक किया। सड़क निर्माण में मैटेरियल की गुणवत्ता से समझौता न करने के उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए। कहा कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता के नियमों से समझौता बर्दास्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें