पैट्रोलियम पदार्थ उपयोग पर छात्राओं ने की चित्रकारी
जलालाबाद/नजीबाबाद । पैट्रोलियम पदार्थों के सदुपयोग के लिए विद्यार्थियों को चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं ने चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से विषय के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या तनवीर जहां के निर्देशन में पैट्रोलियम पदार्थों के उपयोग के प्रति जागरूकता विषय से चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। शिक्षिका रूखसाना परवीन, खैरूनिशा, फरहा की देखरेख में प्रतियोगिता में 23 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने पैट्रोलियम पदार्थों के उपयोग में सावधानी और बचत के संबंध में चित्रकला और निबंध के माध्यम से मन में छिपी अभिव्यक्ति व्यक्त की। प्रधानाचार्या तनवीर जहां ने बताया कि जल्द ही प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए जाएंगे।