भगवान पार्श्वनाथ की जल यात्रा निकाली
नगीना। जैन समाज ने भगवान पार्श्वनाथ की जल यात्रा बैंडबाजों व झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली। जय यात्रा में भारी संख्या में जैन समाज की महिलाएं भी शामिल रहीं।
जल यात्रा शुक्रवार की दोपहर मोहल्ला साहूवान स्थित जैन मंदिर से पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ हुई और नगर के मुख्य बाजारों से होती हुई दोपहर तीन बजे मंडी मौलगंज स्थित निर्मल जैन के निवास पर पहुंची। वहां कुछ समय विश्राम के बाद पुन: उन्हीं मार्गों से होती हुई शाम चार बजे मोहल्ला साहूवान स्थित जैन मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हो गई। जैन समाज के लोगों ने आरती व अभिषेक के बाद प्रसाद वितरित किया। जल यात्रा में चांदी की आकर्षक पालकी, बैंडबाजे, ताशे व आधा दर्जन झांकियां शामिल रहीं।
जल यात्रा में जैन समाज के कोमल प्रसाद जैन, प्रमोद जैन, अमित जैन, अरुण जैन, प्रखर जैन, रितेश जैन, रिंकू जैन, मनू जैन, आशीष जैन, काकू जैन, ईशान जैन, सरिता जैन, पदमा जैन, रेखा जैन, स्नेहलता जैन, पारूल जैन, प्रियांशी जैन, वंशिका जैन, नैना जैन, ममता जैन, राधा जैन, प्रेमचंद जैन, ईशाद जैन, दीपक जैन, वर्धमान जैन, सिद्धार्थ जैन समेत भारी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी एसके सिंह भारी पुलिस बल के साथ जल यात्रा में शामिल रहे।