फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर हैंडपंप सुधार रहे मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर हैंडपंप मिस्त्री की मौत
विज्ञापन

नूरपुर। गांव आजमपुर में हैंडपंप ठीक करते समय हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि हैंडपंप ठीक करा रहा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव आजमपुर निवासी अजय कुमार के घर लगा हैंडपंप कई दिनों से खराब था। उसने हैंडपंप ठीक कराने के लिए सोमवार को पास के गांव ठेरी से मिस्त्री सोरंग सिंह को बुलाया था। सुबह करीब दस बजे मिस्त्री सोरंग हैंडपंप ठीक करने के लिए उसमें से सरिया बाहर निकाल रहा था। इस दौरान अजय के घर के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की लाइन से सरिया टकरा गया। सरिया में करंट उतरने से सोरंग (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास में खड़ा अजय घायल हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग को कई बार घरों के ऊपर से लाइन उतरवाने के लिए कहा है, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। घरों के ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन के तार काफी नीचे झूल रहे हैं, जिससे आए दिन हादसा होने का भय बना रहता है। सोरंग की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें