फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्र शुरू होने के बाद दो माह बीआरसी पर बच्चों को बांटने के लिए पहुंचे जूते मौजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरसी पर बच्चों को बांटने के लिए पहुंचे जूते-मोजे
विज्ञापन

धामपुर। दो माह बीतने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा एक से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों को बांटने के लिए जूते मोजों की आवक हो गई है। विभाग के अधिकारियों ने जूतों, मोजों को खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के सभाकक्ष में रखवा दिया है। बताया गया कि दो दिन पहले कक्षा एक से लेकर तीसरी कक्षा तक के बच्चों की रुकी पुस्तकें भी प्राप्त हो गई हैं। बीएसए का आदेश मिलने के बाद इन सभी का वितरण शुरु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार के आदेश थे कि अबकी बार शैक्षिक सत्र का शुभारंभ होने के साथ प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल के बच्चों को पुस्तकों और जूतों, मोजों का वितरण करा दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को अधूरे कोर्स का वितरण करा दिया गया। लेकिन कक्षा एक से लेकर कक्षा तीन तक के बच्चों की पुस्तकों का वितरण नहीं हो सका था। बीईओ योगेशपाल सिंह का कहना है कि ब्लाक के 142 स्कूलों में 10392 बच्चों और 54 जूनियर हाईस्कूल के 4021 बच्चों को जूतों मोजों का वितरण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें