फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी सड़क और जलभराव से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। हसनपुर-रहरा मार्ग पर गांव मंगरौला में सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। जिससे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गहरे गड्ढों से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। लोगों ने सड़क को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

हसनपुर से मगरौला, रुस्तमपुर, चंदनपुर, छपना, दौरारा होते हुए बबराला तक जाने वाले मुख्य मार्ग में मगरौला में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। आलम यह है कि सड़क के बीचो-बीच गहरा गड्ढा होने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़क ने तालाब का रुप धारण कर लिया है। क्षेत्रवासियों ने इस सड़क को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है। रिंकू गुर्जर, जितेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, विजय सिंह प्रधान आदि लोगों ने बताया कि सड़क टूटने और जलभराव से काफी परेशानी हो रही है।

जलभराव होने से ग्रामीण परेशान
हसनपुर। ग्राम पंचायत करनपुर माफी के मजरा करनपुरी में बरसात के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पानी की निकासी ठीक कराने की मांग की है। रविवार को दोपहर में हुई बारिश से गांव करनपुरी में पुलिया के निकट पानी की निकासी कम होने के कारण जलभराव हो गया। अमित, जगदीश, मनोज, सोमपाल ने पानी की निकासी को ठीक कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें