फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने झूठ बोलने वाली सरकार को वोट न देने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने भाजपा को वोट न देने का लिया संकल्प
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को गन्ना समिति के परिसर में बैठक कर भाजपा को वोट न देने का संकल्प लिया। कहा कि भाजपा सरकार न तो किसानों का ऋण माफ किया और न ही गन्ना भुगतान कराया। किसानों ने गन्ना समिति सचिव मनोज कुमार को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गन्ना समिति परिसर में किसानों ने भाजपा सरकारों को किसान विरोधी बताया। किसान नेता विजयपाल सिंह ने कहा कि जो सरकार अपने की देश और प्रदेश के किसानों से झूठ बोल कर निहित स्वार्थों को पूरा करने का प्रयास करती हो, अबकी बार ऐसी सरकार को किसान तिलांजलि दे देंगे। तहसील महासचिव हरिराज सिंह ने कहा कि किसान जिनता परेशान भाजपा सरकार है, आज तक कभी नहीं हुआ। किसानों ने गन्ना समिति के सचिव को कई घंटे तक अपने बीच में बैठाए रखा। उन्हें पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिसमें गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज सहित कराने, सट्टे के नाम पर किसानों को फर्द खतौनी की आड़ में परेशान न करने, धामपुर गन्ना समिति की खाली जमीन में किसान भवन बनवाने आदि की मांग की। इस दौरान सभापति कुशलपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, कविराज सिंह, संतोष कुमार, रामकुमार सिंह, रघुवीर सिंह, घनश्याम सिंह, प्रेमराज सिंह, सुरेश कुमार, अरुण कुमार, रविपाल सिंह, राजपाल सिंह, संजीव कुमार आदि रहे। अध्यक्षता हरिराज सिंह और संचालन कविराज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें