फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को रोजगार व नौकरी देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगों को रोजगार व नौकरी देने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर । राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन ने दिव्यांग पेंशन पांच हजार रुपये मासिक करने सहित अनेक मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया।
कलक्ट्रेट में धरने में वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगों को उनका हक नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश सिंह को देते हुए दिव्यांग पेंशन पांच हजार रुपये मासिक करने, दिव्यांग आयोग का गठन करने, दिव्यांग आरक्षण कोटा दस प्रतिशत करने, शिक्षित दिव्यांगों को सरकारी नौकरी देने, दिव्यांगों को दुकान बनाने के लिए एक लाख रुपये देने, दिव्यांगा शादी प्रोत्साहन योजना में दो लाख रुपये देने की मांग की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने रूबीना अब्बासी को राष्ट्रीय प्रभारी व ज्ञानेंदुल को नगर अध्यक्ष बनाया। धरने में ललित, विजेंद्र सिंह, मोहम्मद इमरान, धन सिंह, सोनू, नवाज हैदर, प्रदीप कुमार, रोहिताश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें