अमरोहा। लंबित पड़ी आठ सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना दे रहे लेखपालों का चौदहवें दिन लेखपालों ने धरना समाप्त कर दिया है। लेखपालों के मुताबिक सरकार ने उनकी कुछ मांगों को मानने के अलावा जनपद के सभी चौदह लेखपालों का निलंबन रद्द कराने का आश्वासन दिया है।
मंगलवार को भी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले जनपद की अमरोहा, नौगावां, धनौरा और हसनपुर तहसील के लेखपालों ने कलक्ट्रेट के बाहर पार्क में सरकार के खिलाफ डटे रहे। जिलाध्यक्ष मांगेराम शर्मा ने कहा कि सरकार का रवैया लेखपाल के लिए ठीक नहीं था। जिसकी वजह से लेखपाल धरना देने का मजबूर रहे। सरकार लेखपालों की समस्याओं का निस्तारण करने की जगह उल्टा कार्रवाई करती रही। जो कतई ठीक नहीं है। कहा कि सरकार ने संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कुछ मांगे मान ली है। जबकि सरकार द्वारा लेखपालों पर की गई कार्रवाई को भी रद्द करने का आश्वासन दिया है। इस लिए जनपद के सभी लेखपनाल हड़ताल खत्क कर बुधवार को काम पर लौटेंगे। इस दौरान विवेक कुमार, राजीब कुमार वर्मा दीपक चौहान, उमेश चौहान, दीपक चौधरी, कुमारी पूजा, कुमारी सविता, मुकुल सिंह,नन्हे सिंह, वीरेंद्र सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, पीतेंबर सिंह, दीपक कुमार, महेश चौहान, मुस्तकीम अहमद, सत्येंद्र सिंह, कुमारी अनामिका शुक्ला, गौरव सिंह, विजय सिंह, बॉबी कुमार, विकास यादव, इफ्तिखार अली, कामेश्वर सिंह मौजूद रहे।