फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में खस्ताहाल संपर्क मार्ग का मुद्दा उठा

विज्ञापन
विज्ञापन
23 पात्रों को डीएम ने आवंटित किए पट्टे
विज्ञापन

नजीबाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने दर्ज शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने गांव समीपुर के अनुसूचित जाति के 23 पात्रों को पट्टे वितरित किए। परिषदीय स्कूल के 50 बच्चों को यूनिफार्म वितरित की गई।
ड्वाकरा हॉल में एसपी उमेश कुमार, एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, सीओ अरुण कुमार सिंह, सीएमओ आरके मित्तल, बीडीओ एके मौर्य की उपस्थिति में डीएम अटल कुमार राय ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। भाजपा नेत्री बिंदू सराफ ने सीएचसी समीपुर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा दिए जाने का मामला उठाया। सेंटमेरी के अभिभावकों रिहान अहमद, सुभाष, डॉ. दिलशाद सहित अनेक अभिभावकों ने भारत सिनेमा फ्लाईओवर क्षेत्र में धर्मकांटा तिराहा के आसपास खस्ताहाल मार्ग से स्कूली बच्चों को खतरनाक ढंग से आवागमन के प्रति नेेशनल हाइवे के लापरवाह होने का मामला उठाया। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से एक युवक द्वारा आपत्ति जनक पोस्ट से भावनाओं को आहत करने का मामला उठाया।
विज्ञापन

चंदनपुरा के ग्रामीणों खुुर्शीद अहमद, वकील अहमद ने डिस्टलरी प्लांट से गांव की कृषि भूमि प्रभावित होने का मामला उठाया। डीएम ने गांव समीपुर के अनुसूचित जाति के 23 ग्रामीणों को आवासीय पट्टा वितरण के कागजात वितरित किए। उन्होंने परिषदीय स्कूल हर्सवाड़ा, लालूवाला, खुशहालपुर और शाहजहांपुर के 50 स्कूली बच्चों को शिक्षा विभाग की ओर से ड्रेस वितरित की। एसडीएम के संचालन में आयोजित समाधान दिवस में 71 शिकायतों में से छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


नशे में धुत मिला लिपिक, डीएम ने दिए निलंबन के आदेश
नजीबाबाद। डीएम अटल कुमार राय ने नगर पंचायत साहनपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जलकल विभाग का लिपिक सुधीर कुमार डीएम को नशे में धुत मिला। जलकल विभाग से संबंधित रजिस्टर मांगने पर लिपिक डीएम को चकमा देकर कार्यालय से खिसक गया। डीएम ने नशे में धुत मिले लिपिक सुधीर को तत्काल निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के ईओ को निर्देश दिए। ईओ सीमा रानी वर्मा ने डीएम को बताया कि दो अन्य लिपिक कार्यालय काम से जिला मुख्यालय और लखनऊ गए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें