अमरोहा। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा देने के मकसद से सरकार ने परिवार नियोजन के स्थायी साधन अपनाने वाले लोगों के लिए पुरस्कार की व्यवस्था की है। ताकि कार्यक्रम की रफ्तार बढ़ाकर तय लक्ष्य को जल्दी हासिल किया जा सके।
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य विभाग परिवार नियोजन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इसकी गति बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसके लिए जहां स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश देकर फील्ड में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दो बच्चों पर नसबंदी कराने वाले लाभार्थियों के लिए पुरस्कार की व्यवस्था भी की गई है। नोडल अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवनयावन करने वाले अनुसूचित जाति व जनजाति की ऐसी महिलाएं जिनकी शादी 2011 के बाद हुई है और उन्होंने दो बच्चों के जन्म के बाद परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों को अपनाया है। उन्हें दो लड़कों के बाद नसबंदी कराने पर 15 हजार रुपये, एक लड़का और एक लड़की के बाद नसबंदी कराने पर 17 हजार रुपये। जबकि दोनों लड़कियां के बाद नसबंदी कराने पर 19 हजार रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा।