फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज जल्दी बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह ने जिले में मेडिकल कॉलेज बनवाने के लिए मंत्रियों से भेंट की। मेडिकल कॉलेज के लिए जल्दी ही करीब 800 करोड़ रुपये का बजट जारी होगा। सांसद ने फीना-धनौरा मार्ग के निर्माण के लिए भी बजट जारी कराया है।
विज्ञापन

सांसद भारतेंद्र सिंह के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की हवाई घोषणा की थी। उन्होंने इस संबंध में कोई भी फाइल बनाकर केंद्र सरकार को नहीं भेजी थी। उन्होंने इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन से भेंट की। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा इस योजना में बजट जारी किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण तथा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से भी फोन पर बात की। केंद्रीय मंत्री ने मेडिकल कॉलेज की फाइल उन्हें भेजने को कहा है। सांसद ने कहा कि मेडिकल कॉलेज बनने से बिजनौर के ही नहीं बल्कि आसपास के जिले वासियों को भी लाभ होगा। जनता को इलाज कराने के लिए बड़े शहरों की ओर रूख नहीं करना होगा। सांसद ने बताया कि फीना धनौरा मार्ग के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण के लिए भी बजट पास कराया है। कहा कि बिजनौर में ईदगाह के पास सड़क हादसे में घायल हुए ऋषिपाल सिंह व उनकी पत्नी रेखा की आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात की है। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से दंपति की मदद का आश्वासन दिया है। सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता के हित से जुड़े सभी मुद्दों पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें