फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव झकड़ी बांगर में बिजली नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शहर की सीमा से सटे गांव झकड़ी बांगर में आज भी बिजली नहीं आई है। जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण गर्मी से बचने के लिए दोपहर के समय पास के खेतों और बाग में चले जाते हैं। जबकि रात उन्हें अंधेरे में ही काटनी पड़ती है।
विज्ञापन

गांव और शहर में शत प्रतिशत उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन देने के अधिकारियों के दावे गांव झकड़ी बांगर में खोखले साबित हो रहे हैं। यह गांव धर्मनगरी के पास है, इसका कुछ क्षेत्र ईदगाह के पास नगर पालिका की सीमा से सटा हुआ है। गांव सड़क के एक ओर बसा हुआ है, जबकि गांव के सामने की सड़क पर बसे गांव खेड़की के हिस्से में बिजली है। गांव झकड़ी बांगर के दोनों ओर क्षेत्र में बिजली कनेक्शन हैं, लेकिन गांव के 40 से ज्यादा परिवारों को आज भी बिजली नहीं मिली है।
ग्रामीण विद्युत लाइन खिंचवाने के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने आपस में एक लाख रुपये इकट्ठे करके निगम के कर्मचारियों को दिए हैं, फिर भी लाइन नहीं खींची जा रही है। गांव के रमजानी, रब्बानी, परवेज आलम का कहना है कि शहर की सीमा से सटे होने के बाद भी उनके गांव में आज तक बिजली नहीं पहुंची। दोपहर में गर्मी से बचने के लिए ग्रामीण पास के आम के बागों में शरण लेते हैं और वहीं खाना बनाते, खाते हैं। दोपहर का पूरा समय वे परिवार के साथ वहीं बिताने को मजबूर रहते हैं।
विज्ञापन


टावर पर बिजली, सामने के घर में अंधेरा
गांव के पास में बने एक मोबाइल कंपनी के टावर को बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस टावर के सामने बने घर तक में बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही विद्युत कनेक्शन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, अधीक्षण अभियंता विद्युत सीपी सिंह के मुताबिक वे इस गांव का सर्वे कराएंगे। गांव में विद्युतीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें