बिजनौर । पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर आंवला में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यशाला में मुख्य अतिथि एसोसिएट वूमैन पावर बीना शर्मा ने छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बालिकाओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया। इस मौके पर स्कूल की मीना मंच की कई बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर आंवला में इंचार्ज अध्यापक सुधीर कुमार राणा के निर्देशन में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यशाला में छात्राओं को कई सुझाव दिए गए। मुख्य अतिथि बीना शर्मा ने वूमैन पावर लाइन 1090 के बारे में विस्तार से बताया। बटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने की जरूरत हैं। इस मौके पर मीना मंच की सुगम कर्ता सरिता रानी ने स्कूल में चल रहे मीना मंच के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि ने मीना मंच में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कई छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक आलोक कुमार, सुमित कुमार, साजिया , शबाना, किरण, प्रभा रानी आदि ने विचार रखे।