फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्वित लेने वाला लेखपाल सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेने वाला लेखपाल हुआ सस्पेंड
विज्ञापन

बिजनौर। दो किसानों से दाखिल खारिज के नाम पर रिश्वत मांगने वाला तहसील का लेखपाल बुरी तरह फंस गया है। लेखपाल की वीडियो वायरल होने के बाद लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया है। लेखपाल के खिलाफ जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

बिजनौर तहसील में तैनात लेखपाल पवन कुमार नांगल जट सर्किल में तैनात है। गांव डल्लू धनौरा निवासी नीटू व नांगल जट निवासी कमल ने हाल ही में कुछ जमीन खरीदी थी। जमीन का दाखिल खारिज होना था। आरोप है कि लेखपाल पवन ने नीटू से दाखिल खारिज करने के लिए 2700 व कमल से ढाई हजार रुपये मांगे। नीटू ने लेखपाल को रिश्वत के 1500 रुपये व कमल ने 180 रुपये दे दिए। लेखपाल ने रिश्वत में मिले रुपयों को आराम से गिना तथा और रुपये मांगे। दोनों ने रिश्वत देने की मोबाइल से लेखपाल की वीडियो बना ली। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। रिश्वत लेते हुए लेखपाल की वीडियो सभी जगह चर्चा में आ गई। लेखपाल पवन कुमार एक साल पहले ही चांदपुर से तबादला होकर बिजनौर तहसील आया है। एसडीएम से दोनों ने लेखपाल की शिकायत की। एसडीएम इंद्रजीत सिंह ने लेखपाल पवन कुमार को सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ जांच शुरू करा दी है। एसडीएम इंद्रजीत सिंह ने रिश्वत लेने वाले लेखपाल को सस्पेंड करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें