1.72 करोड़ के ऋण वितरित किए गए
चांदपुर।
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक द्वारा आयोजित किसान क्रेडिट कैंप एवं ऋण वितरण समारोह में बैंक की लाभकारी ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई। एक करोड़ 72 लाख रुपये के ऋण वितरित किए गए।
मंगलवार को बिजनौर रोड स्थित देवी मंदिर के सामने एक बैंक्वेट हाल में आयोजित किसान क्रेडिट कैंप एवं ऋण वितरण समारोह में क्षेत्रीय प्रबंधक ने ग्राहकों से बैक की योजनाओं का लाभ उठाने, ऋण समय से जमा करने का आह्वान किया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने ग्राहकों से मैक्स बुपा हैल्थ पॉलिसी, पीएनबी मेट लाइफ योजना के बारे में जानकारी देते हुए ग्राहकों से इन्हें लेने की अपील की। समारोह में वक्ताओं ने बैंक की कार लोन, शिक्षा लोन, भवन लोन आदि तथा प्रधान बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी। समारोह में चांदपुर शाखा प्रबंधक हरेंद्र कुमार त्यागी, अखिलेश महरोत्रा, जेपी सिरोही, देवराज सिंह सहित 16 शाखाओं के प्रबंधक व ग्राहक मौजूद रहे। समारोह में विभिन्न शाखाओं से एक करोड़ 72 लाख का ऋण वितरित किया गया। समारोह में ग्राहक हरिओम, गौतम सिंह, सुधांशु कुमार, वीरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, विपिन कुमार, राहुल, रामपाल सिंह, भगवंत सिंह, छतरपाल सिंह, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन प्रबंधक योगेंद्र चौहान ने किया।