बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम को छापामारी के दौरान मिठाइयां और खाद्य पदार्थ खुले में ही बिकते मिले। रंगीन कचरी भी दुकानों पर बिकती मिलीं। विभाग ने इन्हें नष्ट करा दिया है। कई दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए गए हैं।
टीम ने बिजनौर में नंदी डेयरी, शिव डेयरी, कृष्णा डेयरी से दूध, रशीदपुर गढ़ी में एक दुकान से सरसों के तेल, कोतवालीदेहात की परवेज डेयरी से पनीर, जनता स्वीट्स से बालूशाही, नावेद हुसैन मिष्ठान भंडार से बूंदी के लड्डू के नमूने लिए। कोतवालीदेहात में जहांगीर स्टोर से रंगीन कचरी बिकती मिलने पर करीब 20 पैकेट नष्ट कराए। जैन मिष्ठान भंडार पर गुलाब जामुन, ब्रेड पकौड़े खुले में ही बेचे जा रहे थे। इन पर सड़क की धूल जम रही थी। टीम ने करीब 50 किलोग्राम गुलाब जामुन, 200 पीस ब्रैड पकौड़े नष्ट कराए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह के अनुसार होली को देखते हुए छापामारी में तेजी लाई जा रही है। रंगीन मिठाई, रंगीन कचरी, बर्क युक्त मिठाई आदि पर विशेष नजर रखी जा रही है। छापामारी के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदंबा प्रसाद, तेज बहादुर सिंह, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।