कालागढ़ के संगम क्लब ने फाइनल जीता
कालागढ़ (बिजनौर)। हाईडिल कालोनी में सात दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट में संगम क्लब ने फाइनल मैच जीत लिया। कालागढ़ के गोपाल थापा मैन आफ द मैच से नवाजे गए।
कालागढ़ की हाईडिल कालोनी में सात दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल कालागढ़ के संगम क्लब व कादराबाद की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें संगम क्लब ने फाईनल मैच 3-2 से जीत लिया। कालागढ़ की ओर से गोपाल थापा, हिमांशु त्यागी, मोहम्मद सलमान खान ने किया। कादराबाद की टीम की ओर से पुष्कर व अमित ने एक एक गोल किया। गोपाल थापा मैन आफ द मैच घोषित किए गए। सेमी फाइनल कालागढ़ व धामपुर के बीच व दूसरा कादराबाद व मीरापुर नार्थ के बीच खेला गया। रैफरी आनंद सिंह रावत व लाइन मैन उदयवीर सिंह नेगी तथा डब्बू रहे। विजेताओं को पुरस्कार मनोज कुमार पांडे ने बांटे। विजेता टीम ने ट्राफी को लेकर नगर में विजय जलूस निकाला। टूर्नामेंट में मीरापुर नार्थ, कल्लूवाला, कादराबाद, विजयनगर, आदर्श क्लब कालागढ़, संगम क्लब कालागढ़, धामपुर क्लब, खुशहालपुर की टीमों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। संचालन जावेद अली, सलमान खान, केसर अधिकारी, सिराजअख्तर, अमित कुमार आदि ने किया।