हल्दौर (ब्यूरो) । पैजनियां बिजलीघर के विद्युत संविदा कर्मचारियों का कई माह से मानदेय नहीं मिलने से आक्रोश पैदा हो गया। आक्रोशित कर्मचारियों ने आयोजित बैठक में शीघ्र मानदेय नहीं मिलने पर बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
पैजनियां बिजलीघर परिसर में बृहस्पतिवार को संविदा कर्मचारियों और एसएचओ की अपने मानदेय को लेकर एक बैठक हुई। बैठक में कर्मचारी कुलवीर सिंह ने कहा कि ठेकेदार ने उनका करीब पांच माह का मानदेय नहीं दिया है। कर्मचारी अपने बच्चों की स्कूल की फीस तक जमा करने में असमर्थ है। बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने एक सप्ताह के भीतर बकाया मानदेय न मिलने पर कार्य बहिष्कार कर उक्त बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। बैठक की अध्यक्षता धर्मवीर सिंह सैनी और संचालन धर्मेंद्र त्यागी ने किया। बैठक में राजीव कुमार, अनुज कुमार, विपिन त्यागी, निपेंद्र कुमार, मनोज कुमार, बाबू सिंह, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।