फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ओर बच्चे में मिले डिप्थीरिया के लक्षण, दिल्ली रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल में अब तक जिले में मिल चुके हैं 11 मरीज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर । गांव बरूकी के एक बच्चे में डिप्थीरिया के लक्षण मिले हैं। बच्चे को सरकारी अस्पताल से एंबुलेंस से दिल्ली रेफर किया। इस वर्ष जिले में अभी तक डिप्थीरिया के 11 मरीज मिल चुके हैं।
कोतवाली देहात के गांव बरूकी निवासी राजवीर चौधरी के पुत्र वेदांश (आठ वर्ष) को तीन दिन से बुखार और गले में दर्द था। उसका उपचार बिजनौर के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। चिकित्सक ने बच्चे में डिप्थीरिया के लक्षण बताएं। परिवार ने बच्चे को जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ केके सिंह को दिखाया। उन्होंने भी बच्चे में डिप्थीरिया के लक्षण देखते हुए उसे दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि संक्रामक रोग अस्पताल रेफर किया है। चिकित्सक केके सिंह ने बताया कि अभी तक जिले में 11 बच्चों में डिप्थीरिया की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन किसी की भी मौत नहीं हुई है। सभी बच्चों को दिल्ली ही रेफर किया था। सीएमएम डॉ. राकेश दुबे ने बच्चे को उपचार के लिए एएलएस एंबुलेंस से दिल्ली भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्थीरिया के लक्षण
डिप्थीरिया की बीमारी होने पर सांस लेने में परेशानी, बुखार, गले में सूजन, जीभ के ऊपर सफेद निशान होना व पानी पीने व खाना खाने में भी दिक्कत होती है।

डिप्थीरिया से सावधानी
डिप्थीरिया से सावधानी के लिए बच्चों का समय पर टीकाकरण होना चाहिए। अगर समय पर टीकाकरण नही होता है तो यह बच्चे बीमारी की चपेट में आ जाते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें