फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग में धर्मांतरण कराने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्संग में धर्मांतरण कराने पर हंगामा
विज्ञापन

नहटौर(बिजनौर)। गांव हरगनपुर में सत्संग की आड़ में धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू संगठनों के लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि सत्संग करने आए लोग ईसाई मिशनरी लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गांव हरगनपुर में धर्मवीर सैनी, रामकुमार सैनी के घर में कुछ लोग सत्संग कर रहे थे। मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। आरोप है कि कुछ लोग सत्संग में हिंदू धर्म के बारे में गलत टिप्पणी कर रहे थे। इस दौरान ग्रामवासियों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। ईसाई धर्म अपनाने पर बीमारियों से छुटकारा दिलाने के सपने दिखाए गए। मामले की सूचना पर हिंदू जागरण मंच के मंडल प्रमुख चिंतामणि के नेतृत्व में सावन वाल्मीकि, तिलकराज सैनी, सुखवीर सैनी, कुलवीर चौधरी, क्षेत्रपाल सिंह, अंकित त्यागी, लक्ष्यराज आदि गांव पहुंचे और सत्संग का विरोध किया। सत्संग करने आए संसार सिंह और प्रदीप कुमार पर महिलाओं को बरगलाने का आरोप लगाया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दोनों लोग जिले में ईसाई मिशनरी के लिए काम कर रहे हैं। हर माह सत्संग की आड़ में लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। दो सितंबर को गांव फलौदा में सत्संग करने की घोषणा भी कर दी गई थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों से वार्ता की। हिंदू संगठनों के लोगों ने धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें