फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा सम्मान समारोह में सुरभि प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता दीपक गर्ग मोनू ने किया।
विज्ञापन

आराधना म्यूजिकल ग्रुप के आर्गेनाइजर और संयोजक केके रंजन ने इंदिरा बाल भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में गायन प्रतियोगिता में सुरभि रावत ने प्रथम, लक्ष्ण भटनागर ने दूसरा और नदीम खान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुरादाबाद के गायक जफर ने शिरडी वाले साईंबाबा गीत से कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में लखनऊ की नेहा खुराना ने लग जा गले गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में जफर और रमेश मिश्रा ने मेरे दोस्त किस्सा ये क्या हो गया गीत से नगर के प्रसिद्ध गायक स्वर्गीय रवि शंकर मोनू को श्रद्धांजलि दी। केके रंजन ने ऐ मेरे प्यारे वतन गीत गाया। कार्यक्रम में अतिथियों ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पत्रकार मरगूब रहमानी, मुशब्बर हुसैन, आलोक गोविल, दीक्षांत अग्रवाल, चीनू, नरेंद्र पहलवान, सचिन चौधरी, रमेश मित्रा, रामेश रावत, संदीप, असलम और मोबिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें