फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप के विभाग संगठन मंत्री ने नजीबाबाद में की प्रेस कांफ्रेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री ने कहा हिंदुस्तान विश्व की उभरती ताकत है। पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान की धमकियों से भारत घबराने वाला नहीं है। देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के प्रति विश्व हिंदू परिषद सजग है और रहेगी।
विज्ञापन

विहिप के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 20 अगस्त को नजीबाबाद में आयोजित हो रहे जिलास्तरीय सम्मेलन एवं शोभायात्रा की तैयारियों में जुटे विहिप के विभाग संगठन मंत्री प्रमोद ने कहा कि वर्ष 1964 को मुंबई में विहिप की स्थापना होने के बाद से आज तक संगठन धर्म की रक्षा में जुटा है। विभाग संगठन मंत्री ने विहिप के स्थापना दिवस पर एक सप्ताह तक देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में 20 अगस्त को नजीबाबाद स्थित आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज में जिलास्तरीय सम्मेलन और शोभायात्रा आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन को विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेष उपाध्याय संबोधित करेंगे। इस मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, नगर अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी, सुधीर, दीपक, मलखान सिंह, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें