बिजनौर । आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने जिलेभर में छह स्थानों से अंडों के नमूने लिए।
अभिहित अधिकारी बिनोद कुमार के मुताबिक विकास नगर लखनऊ के शाजिद खान ने आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कामिनी रत्न चौहान को शिकायत की थी कि मेघा माट और मेघा स्टोर पर उपभोक्ताओं को खराब अड़े दिए जा रहे हैं। इसी शिकायत के आधार पर आयुक्त ने पूरे प्रदेश के अभिहित अधिकारी को पत्र भेजकर मेघामाट, मेघा स्टोर और थोक व्यापारियों के यहां से नमूने लेना का निर्देश दिया था। खाद्य विभाग बिजनौर ने बृहस्पतिवार को जिले भर में नमूने लेने का अभियान चलाया। खाद्य विभाग की टीम ने नजीबाबाद के ईजीडे, जहीर आलम, बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी शहबाज अहमद, नूरपुर के गांधीनगर निवासी अब्दुल रहमान, मंडावर के रियासत और नगीना के नैय्यर के यहां से एक-एक अंडे का नमूना लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।