फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडावली में चोटी कटने की घटना से बेचैन रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चोटी कट गई। घटना से सहमी महिला बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन

गांव मंडावली निवासी पप्पू मिस्त्री की पत्नी वीरवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। बुधवार सुबह करीब छह बजे वीरवती घर की सफाई कर रही थी, तभी अचानक उसकी चोटी कटकर नीचे गिर पड़ी। अपनी कटी चोटी देखकर करीब 45 वर्षीय वीरवती बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना के समय घर पर मौजूद पप्पू मिस्त्री और बच्चों ने वीरवती को संभाला।
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद होश आने पर वीरवती ने बताया कि तीन दिन पहले दोपहर को वह घर की छत कपड़े डालने गई थी। उसे डरावनी बिल्ली दिखाई दी थी। बालों में खिंचाव होने पर पीछे मुड़कर देखा, तो बिल्ली नहीं थी। बुधवार सुबह चोटी कटने से पहले बालिका की आवाज में किसी ने पीछे से पूछा क्या कर रही हो । पीछे मुड़कर देखा तो कोई नहीं था और चोटी कटी पड़ी थी। घटना से क्षेत्रीय ग्रामीणों में दिन भर बेचैनी रही। मंडावली थाने से पहुंचे एसआई ने महिला से घटना की बाबत जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें