फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा पार्क से वन विभाग ने अतिक्रमण हटवाकर कराया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर (ब्यूरो)।
विज्ञापन

प्रशासनिक अमले ने कड़ी सुरक्षा के बीच वन विभाग की इंदिरा पार्क की जमीन से अतिक्रमण हटवाकर पौधरोपण कर दिया। मामला एक वकील से जुड़ा होने के कारण काफी वकील मौके पर जुट गए। वकीलों ने वन विभाग की कार्रवाई को गलत बताते हुए वन अधिकारियों से धक्का-मुक्की व नोकझोंक की।
इंदिरा पार्क में टेंडर पर कैंटीन संचालित है। इसका ठेका तीन साल के लिए हुआ था। कैंटीन संचालक ने पार्क की जमीन पर सड़क की ओर अवैध कब्जा कर वहां भी कैंटीन शुरू कर दी थी। इस पर वन विभाग ने एक ही साल में कैंटीन का ठेका कैंसिल कर दिया था। इस पर संचालक कोर्ट में चले गए। कैंटीन से अलग जमीन से कब्जा हटाने के लिए कई दिन से तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम एसडीएम सतेंद्र कुमार, सीओ सिटी असित श्रीवास्तव, जिला वन अधिकारी डॉ. एम सेम्मारन, रेंजर सतीश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क की ओर अवैध कब्जे को हटवा दिया और जमीन की तारबाड़ी करते हुए वहां पौधरोपण कर दिया। मामला एक वकील से जुड़ा होने के कारण जिला बार अध्यक्ष राजीव चौहान, पूर्व अध्यक्ष एसके बबली, जिला बार सचिव अजीत पंवार, शरद गहलौत आदि वकील पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिला वन अधिकारी डॉ. एम सेम्मारन से वकीलों की तीखी नोकझोंक भी हुई। कुछ वकीलों ने वन अधिकारियों से धक्का-मुक्की भी की, लेकिन प्रशासन ने अतिक्रमण हटवा दिया। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा रही। अतिक्रमण हटाने के बाद भी वकील काफी देर तक मौके पर मौजूद रहे।

वकीलों ने वन विभाग अफसरों से की धक्का-मुक्की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें