फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए 18 विद्यार्थियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। तहसील स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में यूपी बोर्ड के विभिन्न विद्यालयों से 18 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ।
विज्ञापन

आचार्य आरएन केला इंटर कालेज में तहसील स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह और जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजू राजपूत ने फीता काटकर किया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-17 में यूपी बोर्ड के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों के अच्छे प्रदर्शन के आधार पर 18 विद्यार्थियों का चयन किया। आचार्य आरएन केला इंटर कालेज से कृष्णा, यश, एमडीएस इंटर कालेज से नितिन कुमार, तुषार, अनंत, आरसीएस इंटर कालेज साहनपुर से दीपांकर, सौरभ, सहजान, मो. फैज, समरीन, अल्फिसा, सान्या, नाजरीन, नगमा, नमन, एमडीएस कन्या इंटर कालेज से पायल वर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर से अमन कुमार, एचबीएम मार्डन पब्लिक इंटर कालेज से रुचित का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी आठ अगस्त को आरजेपी इंटर कालेज बिजनौर में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में रेफरी नसीम अहमद, निखिल शर्मा, शालिनी चौधरी, प्रीतम कुमार, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें