फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दो करोड़ की लागत से होगा नगर में 18 सड़कों का निर्माण

Sun, 18 May 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। नगर पालिका परिषद बोर्ड बैठक में पालिका सदस्यों ने करीब दो करोड़ की लागत से 18 सड़कों को बनवाने और 75 हाई मास्क लाइटें लगवाने का प्रस्ताव पास किया। इसके अलावा कई अन्य प्रस्ताव भी पास हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक शिवाजी पार्क स्थित पंडित संपादकाचार्य रुद्रदत्त शर्मा पुस्तकालय में आयोजित हुई। इसमें सरकार की ओर से नामित पालिका सदस्य सहित सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक में 18 सड़कों का निर्माण करने और 75 हाई मास्क लाइटों को स्थापित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया।
बताया गया कि कब्रिस्तान और शमशान पर भी हाई मास्क लाइट लगाई जाएंगी। जितने भी नगर में धार्मिक स्थल हैं। वहां भी हाई मास्क लाइटें लगेगी और धार्मिक स्थलों पर भी आकर्षक प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। पालिका की सभी सड़कों के दोनों तरफ फूल वाले पौधों को रोपित किया जाएगा। इसकी देखभाल नागरिकों की ओर से होगी।
विज्ञापन

पालिका की ओर से भी पूरा प्रयास किया जाएगा। जितने भी बरसाती नाले हैं। उनकी बेरीकेडिंग होगी। ताकि बरसात के दिनों में अधिक पानी के कारण किसी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। बैठक में करीब दो दर्जन से अधिक विकास संबंधी प्रस्ताव पास हुए।
पालिका सदस्य पुरुषोत्तम अग्रवाल ने पिछली बैठक में नगर पालिका की संपत्ति के किराए में हुई बढ़ोतरी को कम करने के लिए एक कमेटी के गठन करने का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति स्वीकार कर लिया गया। बताया गया कि यह कमेटी पूर्व में पारित हुए संपत्ति किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव में संशोधन कर उसे कम कराने का प्रयास करेगी। जिससे नगर पालिका के लोगों को लाभ मिल सके। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह ने की। संचालन अधिशासी अधिकारी रवि कुमार शुक्ला और पवन कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें