फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 18 लोग और निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
नजीबाबाद में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर पठानपुरा को सील करते राजस्व कर्मी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
जिले में 18 और मिले कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 18 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें शेरकोट के तीन, बिजनौर, नूरपुर, नगीना, चांदपुर क्षेत्र के दो-दो, मंडावली, नहटौर, धामपुर, स्योहारा, किरतपुर, जलीलपुर, कोटकादर का एक्र-एक मरीज शामिल है। जिले में अब तक कुल 385 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से छह की मौत हो चुकी है और 279 लोगों ने कोरोना पर विजय प्राप्त की है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 100 हो गई है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन यहां पर कोरोना के नए मामले मिल रहे हैं। इसके बावजूद लोग बिना वजह के बाजारों में और सड़कों पर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिले में अकेले जुलाई माह में लगभग 100 से भी अधिक कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। बुधवार को जिले में 14 पॉजिटिव केस मिले थे। देर रात भी सात और लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके अलावा बृहस्पतिवार की शाम को 11 और लोग भी कोरोना पॉजिटिव निकले। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि बुधवार की देर रात आए सात पॉजिटिव मरीजों में नूरपुर के मोहल्ला रामनगर निवासी 52 साल का व्यक्ति, नूरपुर थाने के ही गांव जमालपुर का 38 वर्षीय युवक, बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी 61 साल का वृद्ध, यहीं के मुकरपुर खेमा उर्फ बुखारा निवासी 35 वर्षीय युवक, स्योहारा के मोहल्ला जोशियान की रहने वाली 54 वर्षीय महिला, धामपुर के मोहल्ला शाहवान निवासी 63 साल का वृद्घ और नगीना के मोहल्ला कायस्थ सराय का 19 वर्षीय युवक शामिल है। बृहस्पतिवार को कोतवाली देहात ब्लॉक के गांव कोटकादर निवासी 40 साल का व्यक्ति, फ्रेंडस कॉलोनी नगीना निवासी 27 वर्षीय केनरा बैंक शाखा का एक कर्मचारी, जलीलपुर ब्लॉक के गांव कुशलिया निवासी 38 साल का युवक, चांदपुर सीओ कार्यालय में तैनात 29 और 31 वर्षीय पुलिसकर्मी, नजीबाबाद तहसील के गांव मंडावली का 29 साल का युवक, शेरकोट के मोहल्ला आचारजान निवासी 49 साल का व्यक्ति, 45 साल की महिला और 23 वर्षीय युवती, नहटौर के मोहल्ला जोशियान निवासी 32 साल का युवक तथा किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर निवासी 35 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बुधवार को पॉजिटिव आए मरीजों के सैंपल, चार से सात जुलाई के बीच भेजे गए थे, जबकि बृहस्पतिवार को संक्रमित निकले मरीजों के सैंपल सात जुलाई को जांच के लिए नोएडा भेजे गए थे। इन सभी मरीजों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा गया है।

अफजलगढ़ में कोरोना पीड़ित युवक को उपचार के लिए ले जाती स्वस्थ्य विभाग की टीम ।- फोटो : BIJNOR

अफजलगढ़ में गाँव जिक्रीवाला के हॉटस्पाट क्षेत्र में कीटनाशक दवाई का छिड़काव करते सफाई कर्मी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें