फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बंदियों सहित 18 और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चार बंदियों सहित 18 और कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिला कारागार के चार बंदियों सहित जिले में कुल 18 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जबकि 2715 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों को शामिल कर जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3940 हो गई है। इनमें से अब तक 3706 मरीज ठीक हुए हैं।
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार बुधवार को जिला कारागार के चार बंदियों सहित जिले के कुल 18 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें जिला कारागार के चार बंदी, अस्थाई जेल के दो बंदी, बिजनौर नगर के मोहल्ला नई बस्ती से तीन, गांव शादीपुर, गांव सरकड़ा चकराजमल, स्योहारा के मोहल्ला मुस्लिम चौधरियान, धामपुर के मोहल्ला लोहियान, नहटौर के गांव खेड़ी जट, चांदपुर के मोहल्ला फीना कालोनी, नजीबाबाद की हिमालयन कालोनी, नगीना के मोहल्ला अंबेडकर नगर, हल्दौर ब्लॉक के गांव खासपुरा से एक-एक मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सोमवार को किरतपुर के अरोड़ा शुगर केन से सात साल की बच्ची भी संक्रमित मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले से कुल दो लाख 23 हजार 921 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 21 हजार 922 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से लगभग 3940 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब दो लाख 17 हजार 982 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। वर्तमान में लगभग 1999 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक कोरोना से कुल 54 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 180 हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें