फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकमुश्त बकाया जमा करने पर मिली 18 लाख की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की ओर से बकायादारों को बकाया जमा करने के लिए एक मुश्त समाधान योजना का चलाई जा रही है। इसके तहत रविवार को बैंक के ओटीएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 157 बकाएदारों ने 91 लाख रुपये के बकाया के मद में करीब 18 लाख की ब्याज की छूट के साथ बाकी रकम को एकमुश्त जमा कराया।
विज्ञापन

प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक के जीएम दिनेश पाठक के निर्देशन में संपन्न हुए शिविर में सर्किल की सभी शाखाओं के प्रबंधकों ने भाग लिया। जीएम ने बताया कि बिजनौर में 82 शाखाओं में 6700 लोगों पर करीब 54 करोड़ रुपये बकाया हैं। यह लोग प्रेरित करने के बाद भी बकाया जमा नहीं कर रहे थे। ऐसे में बैंकों में भी ओटीएस योजना को लागू किया गया है। योजना 31 मार्च तक के लिए है। अगला शिविर चांदपुर में प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक में होगा। शिविर में उप प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल, चीफ प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, शिव शंकर सिंह, श्याम सुंदर, संजीव वर्मा, राजेंद्र कुमार, अशोक कुमार सांगड़ी, प्रियंका सिंह, सुनील कुमार, प्रेमचंद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें