एएनएम रीना कुमारी ने नवजात शिशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण सेवाओं के तहत ईशान, निदा, शाद, सोहाना, फातिमा, आदिया, आयशा व सोहाना आदि 15 बच्चों को खसरा, विटामिन-ए, डीपीटी बूस्टर-प्रथम, खसरा द्वितीय और पोलियो से संबंधित एफआईपी व ओपीजी के टीके लगाए। तीन गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशाएं उपस्थित रहीं।