धामपुर। विद्युत वितरण मंडल धामपुर में 17523 ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद आज तक बिजली का बिल जमा ही नहीं किया है। इन पर 123 करोड़ रुपये बकाया हैं। 114178 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने 31 मार्च 2025 तक बिल तो जमा किया इसके बाद बिल जमा करना बंद कर दिया। ऐसे लोगों पर 163 करोड़ रुपये का बकाया है।
विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मंडल के चार डिवीजनों धामपुर प्रथम, द्वितीय, नगीना और नजीबाबाद में कुल 1348 गांव शामिल हैं। इन सभी गांवों में लाभार्थियों को योजना का लाभ पहुंचाने के लिए 75 टीमों को लगाया गया है। योजना का लाभ पाने के लिए बिजली उपभोक्ता कैश काउंटर, जन सेवा केंद्र, उपखंड कार्यालय, खंडीय कार्यालय में पहुंचकर दो हजार रुपये के पंजीकरण के साथ योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना 28 फरवरी तक ही लागू है।
मूलधन में भी छूट का प्रावधान दिया गया है विद्युत निगम 28 फरवरी 2026 के बाद नियम अनुसार कार्रवाई करेगा। योजना के अंतर्गत जो चोरी के प्रकरण हैं, वह भी लाभान्वित हो सकते हैं। जिन लोगों की आरसी कट चुकी हैं या उनके कोर्ट में केस चल रहे हैं। वह भी लाभ उठा सकते हैं।