फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा घटना के विरोध में बाजार रहे बंद, फूंके पुतले

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा घटना के विरोध में बाजार रहे बंद, फूंके पुतले
विज्ञापन

नजीबाबाद। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जवानों की मौत से हर कोई गुस्से में है। शहीद जवानों की स्मृति में शोक सभाएं और घटना के विरोध में जगह-जगह पुतले फूंकने और प्रदर्शन का क्रम जारी है।
पुलवामा घटना के विरोध में सुबह बजे चौक बाजार से जुलूस शुरू हुआ। संदीप तायल, सरदार जसवीर सिंह, मनोज मंगल, पंकज शर्मा, राजन टंडन गोल्डी, अनीस अहमद, संजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने तिरंगा झंडा लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजार बंद कराया। हिंदू जागरण मंच, रत्ना मार्केट, नजीबुद्दौला मार्केट, युवा कांग्रेसियों, रेलवे स्टेशन रोड व्यापारी, मुनीरगंज के व्यापारियों ने अलग-अलग जुलूस निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष अरविंद सालवान, कृष्णा घाघट, भीमराज सिंह, विकास कश्यप, अरुण, अनुज, नजीबुद्दौला बाजार और रेलवे स्टेशन बाजार क्षेत्र के कारोबारियों दिलशाद, फुरकान, सलमान, शरीफ, साजिब, बिलाल, अदनान, अमन, शाहिद सिद्दीकी, नईम टाटा, आजाद के नेतृत्व में जुलूस निकालकर पुतला फूंका। रत्ना मार्केट के संजय टांक, सौरभ, सोनू, आदित्य, मोहित कश्यप, गौरव तागरा, उजैद रजा, राहुल सहित अनेक युवाओं ने पुलवामा के आत्मघाती हमले के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम वाधवा, महामंत्री मुकेश जिंदल, अंकुर गोयल, अर्पित मेहरा, सुरेश चंद्र माहेश्वरी, विशेष माहेश्वरी, अनवर शम्सी, जावेद, विनीत, सचिन, बार एसोसिएशन नजीबाबाद के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र जंघाला, महा सचिव मो. अकरम, राष्ट्रीय लोकदल के नगर अध्यक्ष इकबाल चौधरी, रघुनाथ सिंह, वक्कार चौधरी, सुमन वर्मा, शरीफ अहमद, साजिद मलिक, सुरेश राणा, नौबहार सिंह, विजय सिंह, चौधरी लटूर सिंह, शीशा सिंह, सुल्तान चौधरी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। क्षत्रीय समाज के इंद्र प्रताप सिंह, सतीश चौहान, विजेंद्र सिंह, अरुण कुमार, सुभाष चंद, राजीव चौहान, जितेंद्र राजपूत, राजकिशोर, संजीव चौहान, पवनेश, विपिन राज चौहान की ओर से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को सौंप कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीदों के सम्मान में अवकाश
नजीबाबाद। मुस्लिम फंड नजीबाबाद के एमडी आईएच जकी ने पुलवामा घटना में मारे गए शहीद जवानों की स्मृति में मुस्लिम फंड में काम बंद रखा। कर्मचारियों शाखा प्रबंधक अब्दुल शमीम, जमील अहमद, मो.यूसुफ, विसाल अहमद, नजम अली, बाबर, नईम सिद्दीकी, आबिद सैफी ने शहीद जवानों को खिराजे अकीदत पेश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें